,

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 जनवरी से, विदेशी पर्यटक भी होंगे शामिल

International Camel Festival from January 10, foreign tourists will also participate

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव को लेकर तैयारियां लगातार जारी है। 10 से 12 जनवरी तक बीकानेर के कैमल रिसर्च सेंटर और रायसर गांव में महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी इस आयोजन में बड़ी संख्या में ऊंट शामिल होंगे। महोत्सव में कई स्थानीय और बाहरी कलाकार परफॉर्म करेंगे। जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि ने बताया कि, उत्सव में अधिक से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक शिरकत करेंगे, इसके मद्देनजर लगातार महोत्सव का प्रमोशन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उत्सव के दौरान ऐसे नवाचार होंगे, जिससे राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान मिल सके। 10 जनवरी को भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत होगी। इसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जूनागढ़ परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान हैंडीक्राफ्ट सहित स्थानीय उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। 

महोत्सव में होंगे कई कार्यक्रम

11 जनवरी को राष्ट्रीय उच्च अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़ तथा अश्व से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी। दोपहर साढ़े 3 बजे जूनागढ़ से शोभायात्रा रवाना होगी। इसमें सजे-धजे ऊंट, ऊंट गाड़े, तांगे, हेरिटेज गाड़ियां, लोक कलाकार, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स,स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे। सायं साढे चार बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मिस्टर बीकानेर, मिस मरवण तथा ढोला मरवण शो आयोजित होंगे। सायं 7 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।

तीसरे दिन रायसर आयोजन 12 जनवरी को रायसर में रस्साकसी, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, साफा बांधने की प्रतियोगिता, महिला मटका दौड़ तथा ड्यून रेस आदि आयोजित होंगी। वही सैंड आर्ट एग्जिबिशन, हैंडीक्राफ्ट, फूड बाजार, हॉर्स रेस, कैमल कार्ट सफारी आदि गतिविधियां होंगी। सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक केंद्रों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी।

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…

CG: Top 10

CG: 1. अवैध कटाई की जांच करने पहुंचे डिप्टी रेंजर को ग्रामीण…

MP: Top 10

MP: 1. MP में 20-21 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, तूफान 'अकवान'…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…