India Stonemart 2026: जयपुर में इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report By: Suman, edit By: Mohit Jain

India Stonemart 2026: जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान का स्टोन उद्योग न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है और इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।

India Stonemart 2026: 25 हजार वर्ग मीटर में 539 स्टॉल, 20 देशों की भागीदारी

करीब 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस भव्य प्रदर्शनी में 539 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें देश-विदेश की प्रमुख स्टोन कंपनियां, मशीनरी निर्माता और निर्यातक शामिल हैं। आयोजन में 20 से अधिक देशों के खरीदार, आर्किटेक्ट्स, डिजाइनर और उद्योग विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं, जिससे राजस्थान के स्टोन सेक्टर को बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है।

India Stonemart 2026

माइनिंग से एक्सपोर्ट तक हर पहलू पर चर्चा

प्रदर्शनी में माइनिंग, प्रोसेसिंग, डिजाइन, अत्याधुनिक मशीनरी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और एक्सपोर्ट सहित स्टोन उद्योग से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा और प्रदर्शन किया जा रहा है। खास तौर पर टिकाऊ खनन और पर्यावरण अनुकूल प्रोसेसिंग पर जोर दिया जा रहा है।

India Stonemart 2026: राजस्थान बनेगा ग्लोबल स्टोन हब

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट-2026 राजस्थान को वैश्विक स्टोन हब बनाने की दिशा में अहम कदम है। इससे निवेश के नए अवसर पैदा होंगे, रोजगार बढ़ेगा और प्रदेश के स्टोन उद्योग को नई ऊंचाई मिलेगी।

India Stonemart 2026

India Stonemart 2026: चार दिन तक चलेगा आयोजन

आयोजकों के अनुसार, चार दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में बी2बी मीटिंग, टेक्निकल सेमिनार और लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी होंगे, जिससे उद्योग जगत को नई दिशा और तकनीकी जानकारी मिलेगी।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में