Sonbhadra पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: CBI अधिकारी बनकर ‘न्यूड फोटो’ से ब्लैकमेल करने वाला गिरोह धराया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sonbhadra

Sonbhadra  सोनभद्र जिले की साइबर क्राइम सेल ने एक ऐसे अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो तकनीक का दुरुपयोग कर महिलाओं की अस्मत और लोगों की गाढ़ी कमाई से खिलवाड़ कर रहा था। खुद को CBI अधिकारी बताकर डराने और फर्जी ‘न्यूड फोटो’ वायरल करने की धमकी देने वाले इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रदेश सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई है।

AI तकनीक और फर्जी सिम कार्ड का जाल

Sonbhadra  पुलिस जाँच में इस गिरोह के काम करने के बेहद चौंकाने वाले तरीके सामने आए हैं। एएसपी अनिल कुमार के अनुसार, यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर फर्जी सिम कार्ड निकलवाता था। इसके बाद, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का सहारा लेकर पीड़ितों की फर्जी न्यूड फोटो तैयार की जाती थी। गिरोह के सदस्य वॉट्सऐप पर खुद को सीबीआई अफसर बताकर कॉल करते थे और फोटो वायरल करने या जान से मारने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे।

चोपन की महिला की शिकायत पर खुला राज

Sonbhadra  इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की एक महिला ने इस प्रताड़ना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। साइबर टीम ने जब तकनीकी कड़ियों को जोड़ना शुरू किया, तो तार कानपुर नगर से जुड़े मिले। जाँच में यह भी पाया गया कि अभियुक्तों ने अब तक 100 से अधिक सिम कार्ड्स का उपयोग कर देशभर में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है। आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए कई मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।

संगठित अपराध के खिलाफ अभियान जारी

Sonbhadra  पकड़े गए चारों अभियुक्तों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों तक पहुँचा जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सोनभद्र की कई अन्य महिलाएँ भी इस गिरोह का शिकार हुई थीं। साइबर पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह के ‘डिजिटल अरेस्ट’ या फोटो वायरल करने की धमकी का सामना करता है, तो डरे बिना तत्काल 1930 या नजदीकी साइबर सेल में सूचना दे।

Read this: Elon Musk Net Worth 2026: मस्क $850 बिलियन संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान बने

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़