,

Bemetara, CG: पूर्व सरपंच पर बिना कार्य 55 लाख रुपये आहरण का गंभीर आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bemetara, CG

Reporter: Sanju Jain, Edit By: Mohit Jain

Bemetara, CG: बेमेतरा जिले के बेरला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहभट्टा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र में सबसे अधिक गौण खनिज राशि प्राप्त करने वाली इस पंचायत की हालत आज बदतर बनी हुई है। विकास के लिए पर्याप्त बजट होने के बावजूद गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

Bemetara, CG

Bemetara, CG: वर्तमान सरपंच ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

ग्राम पंचायत की वर्तमान सरपंच केवरा साहू ने पूर्व सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूर्व सरपंच द्वारा लगभग 55 लाख रुपये गौण खनिज मद से विकास कार्यों के नाम पर आहरित किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई भी कार्य पूर्ण नहीं कराया गया।

एक साल से बंद है पंचायत का गौण खनिज खाता

सरपंच के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा पिछले एक साल से पंचायत का गौण खनिज बैंक खाता ब्लॉक कर दिया गया है। खाते के बंद होने से पंचायत के पास न तो सफाई व्यवस्था के लिए धन है और न ही अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए।

Bemetara, CG

Bemetara, CG: गांव में गंदगी, जल निकासी व्यवस्था ठप

राशि के अभाव में गांव के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।
वार्डों में गंदगी फैली हुई है,
नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है,
और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का गुस्सा वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों पर फूट रहा है।

Bemetara, CG

“राशि वापस आए, तभी होगा विकास” – सरपंच

सरपंच केवरा साहू ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक पूर्व सरपंच द्वारा निकाली गई राशि वापस जमा नहीं होती और पंचायत का बंद खाता पुनः शुरू नहीं किया जाता, तब तक गांव में विकास कार्य कराना असंभव है।

Bemetara, CG: प्रशासन की जांच पर टिकी ग्रामीणों की उम्मीद

मोहभट्टा पंचायत के ग्रामीण आज नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कागजों में विकास और धरातल पर बदहाली के बीच फंसे ग्रामीण अब जिला प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई करता है और पंचायत को विकास की राह पर लौटाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़