,

Kalsi News: कुवाणु–मीनस मार्ग पर 100 मीटर खाई में गिरी बस, 3 की मौत, 12 गंभीर

Kalsi News

Report by: Indrapal, Edit by: Priyanshi Soni

Kalsi News: हिमाचल रोडवेज की एक बस मंगलवार को कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 से 12 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

Kalsi News: नेरवा से पौंटा जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बस नंबर HP66A-2588 नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी, तभी कालसी क्षेत्र के कुवाणु–मीनस मार्ग पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में पलट गई। बस में कुल 35–36 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को तुरंत विकासनगर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Kalsi News: SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Kalsi News

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीमें चकराता, त्यूणी और डाकपत्थर से मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में होने के कारण SDRF और पुलिस संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। अभी भी राहत कार्य जारी है और घायलों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Kalsi News: सेनानायक कर रहे लगातार मॉनिटरिंग

हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक अर्पण यदुवंशी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं।

Read also: uttarakhand news today : मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…