,

Instagram Gold Scam: थाईलैंड का कारोबारी बनकर युवक ने ऐंठे लाखों

Instagram Gold Scam

Instagram Gold Scam: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ग्वालियर में एक युवक ने खुद को थाईलैंड में इलेक्ट्रॉनिक्स और कार शोरूम का कारोबारी बताकर एक विवाहिता महिला से करीब 17 लाख रुपये की ठगी कर ली।

पीड़िता छाया (25) मुरार थाना क्षेत्र के हाथीखाना रोड चौराहा की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर 2025 को उसकी पहचान इंस्टाग्राम आईडी rohitsinghthakur01 से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को रोहित ठाकुर बताते हुए कहा कि वह थाईलैंड में कारोबार करता है और वहां सोना भारत की तुलना में सस्ता मिलता है। सोने के बढ़ते दामों के कारण महिला उसके झांसे में आ गई।

Instagram Gold Scam

Instagram Gold Scam: एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का नाटक

8 दिसंबर 2025 को महिला के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कहा कि रोहित ठाकुर को मुंबई एयरपोर्ट पर सोना लाते समय पकड़ लिया गया है। उसे छुड़ाने और कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाकर महिला से पैसे मांगे गए।

आरोपी ने क्यूआर कोड के जरिए रकम ट्रांसफर करवाई। इस तरह महिला से कुल 16.92 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

Instagram Gold Scam

Instagram Gold Scam: गहने गिरवी रखकर जुटाए पैसे

महिला ने यह रकम अपने और अपनी सास के गहने गिरवी रखकर जुटाई। इसके बाद भी जब लगातार पैसों की मांग होने लगी, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने दो दिन पहले हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।

मुरार थाना पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…