Tribute to Mahatma Gandhi: शहीद दिवस पर विद्यालयों में बापू को श्रद्धांजलि, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tribute to Mahatma Gandhi

Report by: Sanjeev Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Tribute to Mahatma Gandhi: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर एवं मध्य विद्यालय जगदीशपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कस्तूरबा विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बापू के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने गांधी जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Tribute to Mahatma Gandhi: मध्य विद्यालय में चेतन सत्र का आयोजन

मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विशेष चेतन सत्र के तहत “हे राम” के आदर्श वाक्य की आकृति निर्माण कर प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों से जोड़ना रहा।

प्रधानाध्यापक का प्रेरक संबोधन

Tribute to Mahatma Gandhi

प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। भले ही वे शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन सत्य और अहिंसा के उनके मूल मंत्र आज भी हमारे जीवन को दिशा देते हैं।

Tribute to Mahatma Gandhi: बड़ी संख्या में शिक्षक-छात्र रहे उपस्थित

कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिकाएं वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, शाहिना खातून, फूल कुमारी, पुष्पलता कुमारी, वीवी नाहिदा, भारती कुमारी, शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार सहित विद्यालय के कर्मी और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गांधी जी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

READ ALSO: Nalanda News: पति की दूसरी शादी से टूटा रिश्ता, महिला ने बेटी संग खाया जहर; मौत

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय