kisaan kalyaan svaabhimaan parv quiz : किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज का प्रथम चरण 15 मार्च तक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
kisaan kalyaan svaabhimaan parv quiz

kisaan kalyaan svaabhimaan parv quizविजेताओं को मिलेंगे ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, ई स्कूटर एवं अन्य पुरस्कार

kisaan kalyaan svaabhimaan parv quiz 28 जनवरी 2026, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा किसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं को व्यापक जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा एक अभिनव और ऐतिहासिक पहल की है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाते हुए प्रदेश में लोक और जनजातीय कलाओं के बहुरंगी उत्सव के साथ एक विशाल राज्य स्तरीय इनामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का प्रथम चरण 15 मार्च 2025 तक चलेगा।

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को लगभग 6.50 करोड राशि के ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, ई स्कूटर एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। यह जानकारी संस्कृति संचालनालय के संचालक एन.पी. नामदेव एवं मुख्यमंत्रीजी के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए दी।

kisaan kalyaan svaabhimaan parv quiz


kisaan kalyaan svaabhimaan parv quiz ताकि किसान संस्कृति से जुड़ते हुए समकालीन योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकें

kisaan kalyaan svaabhimaan parv quizवीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को योजनाओं से जोडने, उनमें जागरूकता बढ़ाने और सम्मान का भाव सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत बुंदेलखंड, बघेलखंड, मालवा, निमाड़ और महाकौशल अंचलों में वर्ष भर लोक एवं जनजातीय कलाओं के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन आयोजनों के माध्यम से खेती, किसान जीवन, परंपरा और आधुनिक सरकारी योजनाओं का रचनात्मक संगम प्रस्तुत किया जायेगा, जिससे किसान अपनी संस्कृति से जुड़ते हुए समकालीन योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकें।

kisaan kalyaan svaabhimaan parv quiz प्रदेश स्तरीय 6.50 करोड़ रुपये के इनामी ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन


न्यासी सचिव ने कहा कि इस पर्व की एक प्रमुख विशेषता है प्रदेश स्तरीय 6.50 करोड़ रुपये के इनामी ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन, जो विशेष रूप से मध्यप्रदेश के किसानों की समृद्धि एवं स्वाभिमान के लिए ही है। इस क्विज़ का प्रथम चरण 15 मार्च 2026 चलेगा तक और इसे www.veerbharatnyas.com पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसानों को पंचायत स्तर के किसान विकास केंद्रों, कृषि मंडियों एवं संबंधित शासकीय तंत्र से आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि तकनीकी या सूचना के अभाव में कोई भी किसान पीछे न रह जाये।
क्विज के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं पर आधारित रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे जायेंगे। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, भावांतर भुगतान योजना, गोपालन योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाएँ शामिल हैं।

kisaan kalyaan svaabhimaan parv quiz

मुख्यमंत्रीजी के संस्कृति सलाहकार ने बताया कि पुरस्कारों की दृष्टि से यह प्रतियोगिता देश में अपने प्रकार की पहली और सबसे बड़ी पहल है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 55 ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 55 बुलेट मोटरसाइकिल, तृतीय पुरस्कार के रूप में 55 ई स्कूटर इसके साथ ही 55 किसान विकास केन्द्र, 55 कृषि उपज मंडी को नगद राशि रूपये 11,000/-(प्रत्येक जिले में एक-एक) प्रदान किए जायेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य आकर्षक पुरस्कार भी किसानों को दिए जायेंगे।

विजेताओं का चयन जिलावार लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जायेगा, जिससे प्रदेश के विभिन्न अंचलों के किसानों को समान अवसर मिल सके। यह प्रतियोगिता संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास, संस्कृति संचालनालय, जनसंपर्क विभाग द्वारा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी तथा कृषि उद्योग विकास परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित की जा रही है।


श्रीराम तिवारी ने कहा कि इस क्विज़ और सांस्कृतिक आयोजनों का मूल उद्देश्य किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व की भावना को सीधे किसान के खेत तक पहुँचाना है। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि किसानों के प्रति सम्मान, विश्वास और साझेदारी का उत्सव है। मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल यह संदेश देती है कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि प्रदेश और राष्ट्र की आत्मा है। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत लोकरंग के माध्यम से मध्यप्रदेश देश के सामने किसान केन्द्रित विकास और सांस्कृतिक नवाचार का एक प्रेरक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र