छिंदवाड़ा जल महोत्सव का रोमांचक आगाज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Thrilling start of Chhindwara Water Festival

छिंदवाड़ा जिले के माचागोरा जल क्षेत्र में 20 दिसम्बर से छिंदवाड़ा जल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। इस आयोजन से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी रोमांच और मनोरंजन का अद्भुत अनुभव प्राप्त हो रहा है।

साहसिक गतिविधियों की धूम

जल महोत्सव में मोटर बोटिंग, पैरासेलिंग, जेट्स्की, वॉटर ज़ॉर्बिंग, जिपलाइन, वॉल क्लाइम्बिंग और अन्य रोमांचक जल गतिविधियां सभी के बीच खासा आकर्षण बनीं। शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी इन गतिविधियों में हिस्सा लिया, जिससे महोत्सव का माहौल और भी जीवंत हो गया।

बिर्रा की रोटी, महुए की पुड़ी और समा की खीर चख रहे पर्यटक

ज्वार, बाजरा, मक्के की रोटी…चने की भाजी, महुए की रबड़ी, बरबटी के बड़े, कोदो और समा की खीर, टमाटर की चटनी…यह सब पारंपरिक व्यंजन जल महोत्सव में पर्यटकों को परोसे जा रहे हैं। गांवों में बने अचार, पापड़, बड़ी सहित अन्य घरेलू सामग्री भी जल महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को खरीद के लिए उपलब्ध हैं। यहां पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यहां नाइट स्टे टेंट में गद्दे, तकिया और कंबल के अलावा पर्यटकों की पसंद का सादा व ग्रामीण परिवेश का भोजन परोसा जा रहा है। पर्यटक यहां पातालकोट की रसोई का स्वाद भी ले रहे हैं। श्रीअन्न (मिलेट्स) पर आधारित जनजातीय पारम्परिक भोजन के स्टॉल भी यहां लगाए गये हैं, जिसमें पर्यटक देशी भोजन का स्वाद ले रहे हैं।

छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश शाह ने जल महोत्सव का शुभारंभ कर इसे एक अद्भुत नवाचार बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने इसे केवल एक आयोजन नहीं, वरन् स्थानीय रोजगार और आर्थिक समृद्धि का जरिया बताया। म.प्र. टूरिज्म डेवलपमेन्ट बोर्ड भोपाल के संयुक्त संचालक श्री एस.के. श्रीवास्तव ने इसे प्रदेश का ‘दूसरा बड़ा जल महोत्सव’ बताते हुए पर्यटन विकास के संदर्भ में इसके महत्व को विस्तार से रेखांकित किया। यह महोत्सव छिंदवाड़ा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र पर उभारने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

माचागोरा जल क्षेत्र में हर दिन शाम 7 से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक नृत्य आयोजित किए जा रहे हैं। यहाँ स्थानीय जनजातीय व्यंजनों के स्टॉल और बच्चों के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियां जल महोत्सव को और भी खास बना रही हैं।

पर्यटकों के लिए अद्वितीय अनुभव

माचागोरा जल महोत्सव मनोरंजन, रोमांच और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन गया है। यह महोत्सव पर्यटकों और स्थानीय लोगों को न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का मौका दे रहा है, बल्कि उन्हें साहसिक गतिविधियों में शामिल होने के लिये भी प्रेरित कर रहा है। यह आयोजन हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आया है। रोमांच, संस्कृति और स्वाद का अनोखा अनुभव लेने की इच्छा रखने वालों के लिए माचागोरा जल महोत्सव एक बड़ा क्षेत्रीय आयोजन साबित हो रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा