UGC Act Protest: UGC कानून के विरोध में देवरिया में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर किया विरोध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UGC Act Protest

Report by: Arvind Dwivedi, Edit by: Priyanshi Soni

UGC Act Protest: देवरिया के सुभाष चौक पर UGC कानून के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रदर्शन स्थल पूरी तरह नारेबाजी से गूंज उठा।

UGC कानून को बताया काला कानून, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

UGC Act Protest

प्रदर्शनकारियों ने UGC कानून को समाज के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में आगे बढ़े और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को सौंपा।

UGC Act Protest: कानून वापस नहीं लेने पर भारत बंद की चेतावनी

सवर्ण समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने UGC कानून को वापस नहीं लिया, तो समाज को भारत बंद जैसे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

UGC Act Protest: पुलिस रही सतर्क, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कानून समाज के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read also: Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में की गौसेवा, अपने हाथों से खिलाई गुड़-रोटी

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें एक नजर में

CG Top 10 : 1 छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज CG