Illegal Murum Mining: गुना में अवैध मुरम उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और डंपर जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal Murum Mining

REPORT BY: VIJAY AHIRWAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Illegal Murum Mining: गुना जिले में अवैध मुरम उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जामनेर थाना पुलिस ने ग्राम टोडरा की पठार पर अवैध रूप से मुरम उत्खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन और मुरम से भरे डंपर को जब्त किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे पुलिस गश्त के दौरान की गई।

Illegal Murum Mining: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम टोडरा की पठार पर पोकलेन मशीन से अवैध रूप से मुरम उत्खनन कर डंपर में भरकर उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए जामनेर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पोकलेन मशीन उत्खनन करते हुए और मुरम से भरा डंपर खड़ा मिला।

Illegal Murum Mining: वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जब्ती

Illegal Murum Mining

पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पोकलेन मशीन चालक ने अपना नाम रघुवीर पुत्र करन सिंह सौधिया, निवासी ठकौरा रोड, व्यावरा और डंपर चालक ने प्रेमनारायण पुत्र रुगनाथ बंजारा, निवासी बरखेडीमाफी, थाना चाचौड़ा बताया। दोनों से मुरम उत्खनन और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

खनिज विभाग को सौंपी गई आगे की कार्रवाई

दस्तावेजों के अभाव में दोनों का कृत्य अपराध धारा 106 बीएनएसएस के तहत दंडनीय पाए जाने पर पुलिस ने पोकलेन मशीन और डंपर को विधिवत जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। चूंकि मामला खनिज विभाग से संबंधित है, इसलिए पुलिस ने संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी पत्राचार के माध्यम से खनिज विभाग को दे दी है। आगे की विधिक कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जा रही है।

Illegal Murum Mining: इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हेमेन्द्र सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह रघुवंशी एवं आरक्षक पंजाब सिंह गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

READ ALSO: MP News 28-01-2026: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Honey Trap : हनी ट्रैप के देशभर में तार ,निशाने पर नेता,कारोबारी,पत्रकार

Honey Trap : एमपी में श्वेता जैन ही है मास्टरमाइंड,जेल में हुई

Journalism Award : कृष्ण मोहन झा को मिला“भारतीय पत्रकारिता रत्न” सम्मान

Journalism Award : तीन दशक की निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Arya Nagar: दुर्ग के आर्य नगर में चार सदस्यों की मौत, परिवारिक विवाद से बढ़ा शोक

Arya Nagar: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर

Katihar में पेड़ की डाल काटते समय गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

Report by: Manoj Katihar: बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसे

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा में खूनी झड़प, इलाके में मची अफरा-तफरी

Raipur TeliBanda Clash: रायपुर के तेलीबांधा स्थित जल विहार कॉलोनी में देर

Lucknow में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स, LDA ने जारी किया टेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स

विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, IPL 2026 मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के

South California में खतरनाक केमिकल लीक से हड़कंप, 40 हजार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

South California: अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल रिसाव की घटना