Stocks to Buy 27-01-2026: Antony Waste Handling और Infosys समेत इन शेयरों में दिख रहा मुनाफे का मौका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Stocks to Buy 27-01-2026

Stocks to Buy 27-01-2026: गणतंत्र दिवस के चलते सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। इससे पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से निवेशकों की धारणा कमजोर रही।

Stocks to Buy 27-01-2026: गिरावट के साथ बंद हुए प्रमुख सूचकांक

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 769.67 अंक यानी 0.94 फीसदी गिरकर 81,537.70 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 835.55 अंक तक लुढ़क गया था। वहीं एनएसई का निफ्टी 241.25 अंक यानी 0.95 फीसदी टूटकर 25,048.65 अंक पर बंद हुआ था।

Stocks to Buy 27-01-2026

इन दिग्गज शेयरों में दिखी कमजोरी

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, ट्रेंट, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने दिखाई मजबूती

वहीं टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टीसीएस, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और ये हरे निशान में बंद हुए।

Stocks to Buy 27-01-2026: इन शेयरों में दिख रहे तेजी के मजबूत संकेत

बाजार विश्लेषकों के अनुसार Antony Waste Handling Cell, Infosys, Asian Granito India, IFCI और MMTC जैसे शेयरों में मजबूत खरीदारी नजर आ रही है। इन सभी शेयरों ने अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर को पार कर लिया है, जो आगे तेजी का संकेत माना जा रहा है।

Stocks to Buy 27-01-2026

Infosys में कहां करें खरीदारी

Infosys के शेयर में 1,670.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी गई है। इसमें करीब 10 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है और शेयर 1,839 रुपये तक पहुंच सकता है। इसके लिए 1,586 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया गया है।

Antony Waste Handling में निवेश का मौका

Antony Waste Handling Cell के शेयर में 570.75 रुपये पर खरीदारी की सलाह है। इसमें लगभग 11 फीसदी तक मुनाफे की संभावना जताई जा रही है। इसका टारगेट प्राइस 635 रुपये रखा गया है, जबकि स्टॉप लॉस 540 रुपये है।

Stocks to Buy 27-01-2026: अन्य शेयरों के टारगेट और स्टॉप लॉस

Asian Granito India के लिए 76.50 रुपये का टारगेट और 65.50 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है।
IFCI के शेयर का टारगेट 62 रुपये और स्टॉप लॉस 53.30 रुपये तय किया गया है।
MMTC के लिए 70 रुपये का टारगेट और 60.50 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है।

निवेश से पहले सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी शेयर में निवेश से पहले जोखिम प्रबंधन पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

CDS: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को

EPF Pension: पूरे सेवाकाल की औसत वेतन से पेंशन तय करने का विरोध, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज

EPF Pension: ईपीएफ पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों की पेंशन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और