चौटाला का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज 3 बजे होगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

सिरसा। हरियाणा राज्य के 5 बार मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज शनिवार 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ सिरसा के तेजा खेड़ा गांव स्थित फार्म हाउस में दोपहर 3 बजे किया जाएगा। चौटाला की देह को अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 2 बजे तक फार्म हाउस में रखी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है। हरी पगड़ी और चश्मा भी उन्हें पहनाया गया है। इस दुख की घड़ी में उनके दोनों बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला के साथ ही भाई रणजीत चौटाला भी फार्म हाउस में मौजूद हैं। यहां बताते चलें कि चौटाला का गुरुग्राम में शुक्रवार 20 दिसंबर को 89 साल की उम्र में दोपहर 12 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार रात में सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म हाउस में लाया गया था और आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने चौटाला के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया हुआ है।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला