Korba: बर्खास्तगी से आहत नगर सैनिक ने की आत्महत्या की कोशिश, कलेक्टर परिसर में खाया जहर, हालत गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba News

Report by: Umesh Dahariya, Edit by: Priyanshi Soni

Korba: कोरबा में नगर सेना के एक जवान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर सैनिक संतोष पटेल ने बर्खास्तगी से आहत होकर कलेक्टर परिसर में जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर सैनिक संतोष पटेल ने कलेक्टर परिसर में अचानक जहर खा लिया। हालत बिगड़ते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

Korba: हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

जहर सेवन के बाद संतोष पटेल की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

Korba: सुसाइड नोट बरामद, अधिकारियों पर गंभीर आरोप

Korba

पुलिस को पीड़ित नगर सैनिक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में डिविजनल कमांडेंट और कोरबा कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद अस्पताल में जुटे नगर सैनिक

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में नगर सैनिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ और तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Korba: पहले भी हुआ था प्रदर्शन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नगर सैनिकों ने कमांडेंट को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

नगर सैनिकों में भारी आक्रोश

इस घटना के बाद नगर सैनिकों में भारी आक्रोश है। वे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Gariaband News: डिलीवरी के बाद गर्भवती महिला और बच्चे की मौत, हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन