Cooking अब घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं बाज़ार जैसी कुरकुरी जलेबी, यहाँ देखें सबसे आसान तरीका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cooking

Cooking : गणतंत्र दिवस का जश्न बिना जलेबी के अधूरा माना जाता है। यदि आप इस बार बाहर की मिलावटी मिठाइयों से बचना चाहते हैं और घर पर ही शुद्ध देसी घी की जलेबी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है। मात्र 10 मिनट की मेहनत से आप बच्चों और परिवार के लिए गरमागरम जलेबी तैयार कर सकते हैं।

चाशनी तैयार करने का सही तरीका

Cooking स्वादिष्ट जलेबी की जान उसकी चाशनी में होती है। सबसे पहले एक बर्तन में 1.5 कप चीनी और 1 कप पानी मिलाकर गर्म करें। स्वाद और खुशबू के लिए इसमें थोड़ी इलायची का पाउडर और केसर के कुछ धागे डालें। यदि आप जलेबी को हलवाई जैसा लुक देना चाहते हैं, तो एक चुटकी खाने वाला केसरी रंग (food color) मिला दें। जब चाशनी एक तार की हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

झटपट तैयार करें जलेबी का घोल

Cooking बिना खमीर उठाए इंस्टेंट जलेबी बनाने के लिए 1 कप मैदा लें। इसमें 1 छोटा चम्मच देसी घी और 1 पैकेट ईनो (Eno) मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि घोल न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत सख्त। इस मिश्रण को किसी दूध की थैली, पाइपिंग बैग या जलेबी मेकर में भर लें।

तलने और परोसने की विधि

Cooking एक चौड़ी कड़ाही में देसी घी गर्म करें। मध्यम आंच पर घोल की मदद से घी में गोल-गोल आकृतियां (जलेबी) बनाएं। जब जलेबियां दोनों तरफ से हल्की सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं, तो उन्हें घी से निकालें और तुरंत तैयार चाशनी में डाल दें। 2 से 5 मिनट तक चाशनी में डूबा रहने दें ताकि वे रस सोख लें। आपकी गरमागरम रसीली जलेबियाँ तैयार हैं।

Read this: Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में

Narsinghpur: बगास्पुर की बड़ी नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक को बचाया गया, दूसरे का शव बरामद

रिपोर्टर- दीपक साहू Narsinghpur जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगास्पुर

Bhopal: अरविन्द कुमार दुबे ने संभाला संचालक जनसंपर्क का पद, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत

Bhopal: अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर डबल मर्डर केस

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भाजपा जिलाध्यक्षों की सोशल

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ