Jamtara : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जामताड़ा पहुंचे आदित्य साहू, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara

संवाददाता: रतन कुमार

VB-G RAM G जन-जागरण अभियान में दिखा जोश
Jamtara भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य साहू अपने पहले जामताड़ा दौरे पर पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर VB-G RAM G जन-जागरण अभियान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा।

रोजगार बढ़ाने के फैसले को बताया ऐतिहासिक
Jamtara सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने केंद्र सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य मजबूत संगठन और सशक्त समाज का निर्माण करना है। VB-G RAM G योजना के तहत रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 120 किए जाने को उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि यह कदम सीधे तौर पर आम जनता के हित में है।

झारखंड सरकार पर साधा निशाना
Jamtara आदित्य साहू ने झारखंड सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते राज्य की योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत केंद्र सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से जमीन पर उतर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज गोस्वामी ने की, जबकि मंच पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, माधव चंद्र महतो, विष्णु मंडल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Read this: Madhya Pradesh : दिव्यांग बच्चों की शक्ति, आत्मविश्वास और प्रतिभा से अभिभूत हुआ मन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक