,

Umaria : बदहाल 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों की जान पर भारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Umaria

रिपोर्ट: विकास तिवारी

चार घंटे तक नहीं पहुंची संजीवनी, मरीज की हालत बिगड़ी

Umaria उमरिया जिले में जीवन रक्षक 108 एंबुलेंस सेवा की जमीनी हकीकत चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। जिला अस्पताल उमरिया में एक गंभीर मरीज को रेफर किए जाने के बावजूद 108 एंबुलेंस के लिए चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। ग्राम महरोई निवासी 48 वर्षीय रामप्रकाश की हालत लगातार बिगड़ती चली गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। परिजन बार-बार 108 पर संपर्क करते रहे, मगर हर बार केवल यह आश्वासन मिलता रहा कि वाहन रास्ते में है।

जिम्मेदारों से संपर्क के बाद भी नहीं मिली राहत

Umaria  मामले में जब 108 सेवा का संचालन कर रही जय अम्बे कंपनी के जिला प्रबंधक से संपर्क किया गया, तो कई प्रयासों के बाद फोन पर बातचीत तो हुई, लेकिन किसी तरह की ठोस मदद नहीं मिल सकी। सवाल यह भी उठता है कि मुख्यालय के नजदीक तैनात एंबुलेंस वाहन उस समय कहां थे और उनकी निगरानी क्यों नहीं की गई। इससे कंपनी की जमीनी मॉनिटरिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरकारी योजना पर उठे सवाल, जवाबदेही तय करने की मांग

Umaria  108 एंबुलेंस सेवा सरकार की एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल है, लेकिन उमरिया में इसकी बदहाल स्थिति से यह योजना जमीन पर विफल होती नजर आ रही है। अगर समय पर मदद न मिलने से किसी मरीज की जान जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी—यह बड़ा सवाल बनकर सामने आया है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने मांग की है कि इस लापरवाही की जांच हो और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और की जान जोखिम में न पड़े।

Read this: Ujjain : राहगीरी आनंद उत्सव में उमंग से सराबोर हुई उज्जैन की सड़कें

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में