,

Ujjain : राहगीरी आनंद उत्सव में उमंग से सराबोर हुई उज्जैन की सड़कें

Ujjain

रिपोर्टर: विशाल दुबे

मुख्यमंत्री की सहभागिता से बढ़ा आयोजन का उत्साह

Ujjain उज्जैन के कोठी रोड पर आयोजित राहगीरी आनंद उत्सव में आज सुबह उत्साह, स्वास्थ्य और संस्कृति का जीवंत दृश्य देखने को मिला। पुलिस बैंड की मधुर धुनों और घुड़सवार दल के साथ बैलगाड़ी में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आयोजन में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी से राहगीरी में भाग ले रहे लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया।

वैदिक मंत्र, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक रंग

Ujjain उत्सव के दौरान शंख और डमरू की गूंज के बीच वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति गीत गूंजते रहे, जिससे माहौल राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। साथ ही गिल्ली-डंडा, अंटी, रस्सी कूद, बोरी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों, पेंटिंग और गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रंगीन बना दिया।

स्वास्थ्य, जागरूकता और परंपरा का संदेश

Ujjain राहगीरी आनंद उत्सव में श्रीअन्न आधारित पौष्टिक व्यंजन, जीरो वेस्ट वातावरण और परिवारों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, यातायात जागरूकता का संदेश देते हुए हेलमेट वितरित किए और बच्चों को स्कूल बैग व बोतलें भेंट कीं। उन्होंने सनातन परंपरा के अनुरूप शंख वादन किया और भगवा ध्वज लहराकर आयोजन को आध्यात्मिक रंग भी दिया। पूरे आयोजन में उत्साह, आनंद और सामाजिक सहभागिता की झलक साफ नजर आई।

Read this: Accident thrasher : दोनों हाथ गंवाने के बाद भी न हार मानी, 10 साल से बना रहे चाय: संतोष की प्रेरक कहानी

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…