,

Vrindavan Holi 2026: बसंत पंचमी पर वृंदावन में ब्रज होली का शुभारंभ, मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

- Advertisement -
Ad imageAd image
Vrindavan Holi 2026

Report by: Khanna Saini, Edit by: Priyanshi Soni

Vrindavan Holi 2026: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में परंपरागत रूप से ब्रज की विश्वविख्यात होली की शुरुआत हो गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और गुलाल की बौछार के बीच भक्तिमय माहौल बन गया।

भगवान के गालों पर गुलाल, भक्तों पर बरसी प्रसादी

परंपरा के अनुसार मंदिर के सेवायतों ने सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण के गालों पर गुलाल लगाया। इसके बाद प्रसादी गुलाल श्रद्धालुओं पर उड़ाया गया। जय श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और हर ओर रंग-बिरंगे गुलाल से वातावरण सराबोर हो गया।

Vrindavan Holi 2026: सुबह 9 बजे तक 20 हजार से ज्यादा दर्शन

बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। सुबह 9 बजे तक ही करीब 20 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन कर लिया। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक दिनभर में लाखों श्रद्धालु वृंदावन, मथुरा, बरसाना, नंदगांव और गोवर्धन पहुंच सकते हैं।

40 दिनों तक चलेगी ब्रज की होली

Vrindavan Holi 2026

ब्रज क्षेत्र की यह पारंपरिक होली एक-दो दिन की नहीं, बल्कि पूरे 40 दिनों तक चलती है। अलग-अलग मंदिरों और लीलास्थलों पर विविध रंगों में होली खेली जाती है। इसका समापन 40वें दिन रंगनाथ मंदिर की होली के साथ होगा।

Vrindavan Holi 2026: श्रद्धालुओं में दिखा खास उत्साह

देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने ब्रज की होली को आध्यात्मिक और अलौकिक अनुभव बताया। गुलाल, भक्ति संगीत और भगवान के दर्शन ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया।

Read also: Agra News: दबंगई की हदें पार, बाइक सवार युवकों से मारपीट, पुलिस के सामने भी अभद्रता

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की