Agra News: दबंगई की हदें पार, बाइक सवार युवकों से मारपीट, पुलिस के सामने भी अभद्रता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra News

Report by: Farhan Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Agra News:आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी चाँदनी मोहल्ले में दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। 4–5 बाइकों पर सवार युवक जब गढ़ी चाँदनी पहुंचे, तभी वहां मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने उनकी बाइकों को जबरन रोक लिया। आरोप है कि बिना किसी ठोस कारण के रास्ता जाम करने का आरोप लगाते हुए युवकों का वीडियो बनाया जाने लगा।

विरोध पर शुरू हुई गाली-गलौज और मारपीट

पीड़ितों के अनुसार, जब बाइक सवारों ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो शरारती युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Agra News: पुलिस के सामने भी नहीं मानी हद

Agra News

हंगामे की सूचना मिलने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि दबंग युवकों ने पुलिस के सामने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धक्का-मुक्की की। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत, नामजद और अज्ञात आरोपी

पीड़ित राहुल वर्मा, निवासी गढ़ी चाँदनी ने बताया कि मारपीट में शामिल युवकों में समर हुसैन (निवासी गढ़ी चाँदनी) सहित 8–10 अज्ञात युवक शामिल थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Agra News: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Read Also: Car fire accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, चलती कार में लगी आग, ड्राइवर की जलकर मौत

World Population Day : देश में बढ़ती आबादी, ताकत या चुनौती ?विकसित भारत का लक्ष्य, आबादी का असर ?

World Population Day : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास के आधार,क्या पर्याप्त है

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

रिपोर्ट- राजकुमार Dharuhera Accident : धारूहेड़ा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा