Gwalior Road Condition: खस्ताहाल सड़कें, बढ़ते हादसे और प्रशासन बेखबर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior Road Condition

Gwalior Road Condition: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में सड़कों की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। शहर की 359 सड़कों को खराब स्थिति में चिह्नित किया गया है, जिनमें से 160 से अधिक सड़कें रेड जोन में पहुंच चुकी हैं। गहरे गड्ढे, उखड़ी सड़कें और उड़ती धूल अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ उनकी सेहत पर भी भारी पड़ रही हैं।

Gwalior Road Condition: धूल और गड्ढों से बढ़ी स्वास्थ्य समस्याएं

खराब सड़कों के कारण शहर में स्लिप डिस्क, कमर दर्द, कंधे दर्द और दमा जैसी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जेएएच की ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 100 मरीज सीधे तौर पर जर्जर सड़कों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बीते चार महीनों में ही स्लिप डिस्क के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Gwalior Road Condition

Gwalior Road Condition: 10 साल के बच्चे की मुख्यमंत्री से अपील

सड़कों की बदहाली से परेशान होकर 10 वर्षीय प्रिंस गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए से मदद की गुहार लगाई है। बच्चे ने कहा कि सीएम अंकल यह सड़क सही करा दो, स्कूल जाते समय ऑटो में इतने झटके लगते हैं कि दर्द होता है और धूल के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। उसने बेटी बचाओ चौराहे की सड़क जल्द ठीक कराने की मांग की है।

Gwalior Road Condition

नेताओं की समीक्षा बैठकें, हालात जस के तस

सड़कों की हालत को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी समीक्षा बैठक कर चुके हैं। बैठक में बताया गया था कि 125 सड़कें ग्रीन जोन, 63 येलो जोन और 171 सड़कें रेड जोन में हैं। बावजूद इसके जमीनी हालात में खास सुधार नजर नहीं आ रहा है, जिससे प्रशासनिक तालमेल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

वाहन और जेब दोनों पर असर

खराब सड़कों का असर लोगों की सेहत ही नहीं, बल्कि उनकी जेब पर भी पड़ रहा है। मैकेनिकों का कहना है कि छह महीने पुराने वाहन भी दो-तीन साल पुराने जैसे लगने लगे हैं। सस्पेंशन, शॉकर और क्लच प्लेट जल्दी खराब हो रहे हैं, जिससे वाहन मालिकों का खर्च लगातार बढ़ रहा है।

Gwalior Road Condition

Gwalior Road Condition: बच्चों और अभिभावकों की चिंता

स्कूल बसों और ऑटो में सफर करने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों से भरी सड़कों पर बसों के हिलने से बच्चों को चोट तक लग रही है। अभिभावकों का कहना है कि हर दिन बच्चों की सुरक्षित घर वापसी को लेकर चिंता बनी रहती है।

Gwalior Road Condition

ग्वालियर में सड़कों की बदहाली अब सिर्फ विकास का मुद्दा नहीं रही, बल्कि यह लोगों की सेहत, सुरक्षा और जीवन गुणवत्ता से जुड़ा गंभीर सवाल बन चुकी है।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल