,

Jhansi News: झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 चोर गिरफ्तार

Jhansi News

Report by: MD, Ansari, Edit by: Priyanshi Soni

Jhansi News: झांसी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना नवाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए 7 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

11 चोरी की बाइकें, हथियार और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें, अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, सिलेंडर और नकदी बरामद की है। बरामदगी के बाद पूरे मामले में पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jhansi News: मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह और आईजी झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कोछाभावर क्षेत्र से सभी आरोपियों को दबोचा गया।

शहर में चोरी कर बेचते थे बाइकें

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी झांसी शहर के अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी कर एक स्थान पर एकत्र करते थे और बाद में उन्हें बेच दिया करते थे। गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।

Jhansi News: आरोपियों को भेजा गया न्यायालय

पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है। झांसी पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Read also: Waqf Board Notice: आगरा जामा मस्जिद कमेटी पर वक्फ बोर्ड का नोटिस, अवैध वसूली और ऑडिट में गड़बड़ी के आरोप

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…