,

Paddy Seizure: अम्बिकापुर में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 400 से ज्यादा बोरी धान जब्त

Paddy Seizure

Paddy Seizure: अम्बिकापुर जिले के सीतापुर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में सुनील गुप्ता के निवास से 400 से अधिक बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

देर रात ट्रक से धान पहुंचने की मिली थी सूचना

प्रशासन को देर रात सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए अवैध रूप से धान का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बड़ी मात्रा में धान बरामद किया।

Paddy Seizure: कार्रवाई के दौरान धमकी देने का आरोप

Paddy Seizure

छापेमारी के दौरान सुनील गुप्ता पर प्रशासनिक टीम को धमकाने का भी आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार्रवाई रोकने की कोशिश करते हुए “देख लेने” की धमकी दी।

राजनीतिक नजदीकियों की भी चर्चा

जब्त धान के मामले में यह भी सामने आया है कि रामकुमार टोप्पो के करीबी माने जाने वाले सुनील गुप्ता के यहां यह अवैध भंडारण किया गया था, जिसको लेकर इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Paddy Seizure: जांच जारी, आगे और कार्रवाई संभव

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध धान भंडारण और धमकी देने के आरोपों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Water Plant issue: शुद्ध जल योजना की कीमत चुका रहे किसान, खेत बने दलदल

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…