,

Fake cough syrup: इंदौर में अवैध कफ सिरप फैक्ट्री सील, संचालक पर FIR दर्ज

Fake cough syrup

Report by: Devendra Jaiswal, Edit by: Priyanshi Soni

Fake cough syrup : इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र अंतर्गत धरमपुरी में एक मकान के अंदर अवैध रूप से संचालित आयुर्वेदिक कफ सिरप फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। जांच में कफ सिरप के सैंपल फेल पाए जाने के बाद फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है।

Fake cough syrup: दिसंबर में हुई थी कार्रवाई, अब सामने आई जांच रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, बीते माह दिसंबर में एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में आयुष विभाग की टीम ने धरमपुरी में छापेमारी कर कफ सिरप निर्माण इकाई से सैंपल लिए थे। अब जांच रिपोर्ट में यह सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई।

Fake cough syrup: बिना लैब, बिना सुरक्षा मानकों और बिना योग्य केमिस्ट हो रहा था निर्माण

Fake cough syrup

जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में न तो कोई अधिकृत लैब मौजूद थी और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। इसके अलावा, बिना योग्य केमिस्ट की निगरानी में कफ सिरप तैयार किया जा रहा था, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता था।

दूसरी कंपनियों के लेबल लगे नकली कफ सिरप भी बरामद

छापेमारी के दौरान मौके से अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम और लेबल लगे नकली कफ सिरप भी बरामद किए गए। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि इन नकली उत्पादों को बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

Fake cough syrup: प्रशासन सख्त, आगे भी होगी कठोर कार्रवाई: कलेक्टर

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि अवैध फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read Also: MP Sports Investment: दावोस में CM डॉ. मोहन यादव की बैठक, मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-चेयरमैन से खेल और निवेश पर की चर्चा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…