,

MP AI initiatives: नवाचार की नई दिशा: मध्यप्रदेश में एआई से विकास और सेवाओं को मिलेगा विस्तार

MP AI initiatives

MP AI initiatives: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026, दावोस में NVIDIA की ग्लोबल एआई इनिशिएटिव्स की उपाध्यक्ष कैलिस्टा रेडमंड के साथ हुई बैठक में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग से किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाया जाएगा।

राज्य सरकार की मंशा है कि एआई को विभिन्न शासकीय डाटाबेस से जोड़कर सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

MP AI initiatives: mएआई और तकनीक आधारित नवाचार को मिलेगी नई दिशा


बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश ने भूमि, श्रम और लॉजिस्टिक्स जैसे मजबूत पक्षों का रणनीतिक और प्रभावी उपयोग करते हुए तकनीक आधारित विकास को गति दी है। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल प्लेटफॉर्म और नवाचारों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया गया है, जबकि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से किसानों को बेहतर जानकारी, सेवाएँ और निर्णय-सहायता प्रदान की जा रही हैं।

MP AI initiatives

डिजिटल और डेटा आधारित शासन व्यवस्था
डिजिटल समाधान, डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों के माध्यम से शासन व्यवस्था और सेवा वितरण को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों तक योजनाओं और सेवाओं की समयबद्ध एवं लक्षित पहुँच सुनिश्चित करना है, जिससे तकनीक के जरिए समावेशी और सतत विकास को साकार किया जा सके।

MP AI initiatives: NVIDIA का सहयोग और भारत के लिए अनुकूल एआई समाधान


कैलिस्टा रेडमंड ने कहा कि NVIDIA संप्रभु (सॉवरेन) एआई के विकास के लिए पांच प्रमुख रणनीतियों पर कार्य कर रही है, जिससे एआई को देशों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से कुशल मानव संसाधन को उद्योगों और अवसरों से प्रभावी रूप से जोड़ा जा सकता है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

MP AI initiatives

NVIDIA का उद्देश्य है कि भारत में विकसित एआई समाधान भारतीय मॉडल और डेटा पर आधारित हों, जिससे तकनीक अधिक प्रासंगिक और प्रभावी हो।

MP AI initiatives: मध्यप्रदेश और NVIDIA के बीच सहयोग मजबूत

बैठक में मध्यप्रदेश सरकार और NVIDIA ने राज्य में एआई और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने, नवाचार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने और दीर्घकालिक सहयोग करने पर सहमति जताई। इससे राज्य में तकनीक-आधारित विकास और नवाचार को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में समावेशी प्रगति को गति मिलेगी।

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में