Hapur Police Encounter: गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, 20 हजार का इनामी अपराधी घायल होकर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hapur Police Encounter

Report by: Sunil Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Hapur Police Encounter: हापुड़ जनपद के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Hapur Police Encounter: इनामी और शातिर अपराधी

Hapur Police Encounter

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश थाना गढ़मुक्तेश्वर से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर जनपदों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Hapur Police Encounter: इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

मुठभेड़ में घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर चुकी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Etawah Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की