,

Etawah Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Etawah Road Accident

Report by: Ravi Kumar Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Etawah Road Accident: इटावा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रवि राठौर (उम्र लगभग 30 वर्ष), पुत्र हरगोविंद राठौर, निवासी लालपुर पंजैया नई बस्ती, थाना कोतवाली इटावा के रूप में हुई है।

Etawah Road Accident: परिजनों में मचा कोहराम

मृतक रवि राठौर

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में शोक का माहौल रहा।

ट्रक जब्त, चालक फरार

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

Etawah Road Accident: जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Noida Engineer Death Case: केस में बड़ा एक्शन, SIT जांच से परिजनों को राहत,बिल्डर सलाखों के पीछे

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र