,

Giridih Theft News: कालीबाड़ी चौक में तीन दुकानों में सुनियोजित चोरी, लाखों का माल ले उड़े चोर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Giridih Theft News

Report by: Vivek Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Giridih Theft News: गिरिडीह शहर के कालीबाड़ी चौक में बीती रात चोरों ने गोविंद टेक्सटाइल, केके फैशन और आरसी ट्रेंड्स फैमिली स्टोर को निशाना बनाकर सुनियोजित चोरी की। दुकानों के पीछे की खिड़की और दरवाजे तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर नकदी और अन्य कीमती सामान पार कर लिया। गोविंद टेक्सटाइल में पांच लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई, आरसी ट्रेंड्स से करीब 50 हजार रुपये नकद और 12 पीस चांदी के सिक्के चोरी हुए, जबकि केके फैशन से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ।

Giridih Theft News: दुकानों में तोड़े गए शटर और खिड़कियां, नकदी और कीमती सामान चोरी

Giridih Theft News

सुबह दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलने पर अंदर का नजारा देखकर दहशत में आ गए। दुकानों में बिखरा सामान और टूटे शटर पूरे बाजार में अफरा-तफरी का कारण बने। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और रात्री गश्ती मजबूत करने की मांग की है।

Giridih Theft News: सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे

नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन दल–बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से दुकानों के शटर, काउंटर और अन्य स्थानों से उंगलियों के निशान इकट्ठा किए। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Sejal Jha Missing Case: 5 साल बाद भी लापता सेजल झा, अब CID के भरोसे परिवार की उम्मीद

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र