महाकुम्भ से पहले मदन मोहन मालवीय पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क में लगेगी उनकी प्रतिमा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Before Mahakumbh, Madan Mohan Malviya Park will be beautified, his statue will be installed in the park.

महाकुम्भ 2025 का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा की तिथि से होने जा रहा है। इसे लेकर महाकुम्भ मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में निर्माण कार्य, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्य तीव्र गति से हो रहे हैं। इसी क्रम में वन विभाग यमुना बैंक रोड पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहा है। पार्क में प्रयागराज की महान विभूति महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही पार्क के नये प्रवेशद्वार, वन्य जीवों की कलाकृतियां और महिला व पुरुष प्रसाधन का भी निर्माण किया जाएगा। यह महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के सुखद अनुभव और उन्हें प्रयागराज की महान विभूतियों से परिचित करवाने का प्रयास है।

पार्क में लगाई जाएगी महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा
प्रत्येक बारह वर्ष पर महाकुम्भ का आयोजन प्रयागराजवासियों के लिए हमेशा गर्व और सम्मान का विषय रहा है। प्राचीन काल से महाकुम्भ के आयोजन में साधु, संन्यासी, राजा-महाराज और तीर्थपुरोहितों के साथ प्रयागराज की महान विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं। उनमें से महामना मदन मोहन मालवीय जी का नाम सर्वप्रथम है। महामना ने अंग्रेजों के विदेशी शासन के दौर में भी महाकुम्भ की सनातन परंपरा को खण्डित नहीं होने दिया बल्कि अंग्रेज शासकों को महाकुम्भ का आयोजन करने के लिए सशर्त तैयार भी किया। सीएम योगी की नीति राष्ट्रीय संस्कृति के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों का सम्मान करने की रही है। इसी क्रम में प्रयागराज की महान विभूति महामना मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा लगाई जाएगी। उनकी प्रतिमा वन विभाग के यमुना बैंक स्थित मदन मोहन मालवीय पार्क में लगाई जाएगी।

वन विभाग करा रहा है लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य
प्रयागराज के जिला वन अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ के अवसर पर मदन मोहन मालवीय पार्क का लगभग 2 करोड़ रुपए की राशि से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। पार्क में महामना की मूर्ति निर्माण के साथ पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही पार्क में बच्चों के ज्ञानवर्धन और मनोरंजन के लिए वन्य जीवों की कलाकृतियां भी बनाई जाएगी। जिनसे परिचित हो कर बच्चे वन्य जीवों के संरक्षण की ओर प्रेरित होंगे। इसके अतिरिक्त पार्क में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों के टॉयलेट भी बनवाए जाएंगे। सीएम के निर्देश के मुताबिक ये कार्य महाकुम्भ से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम