Horoscope 20-01-2026:  जानिए आज का राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Horoscope 20-01-2026

Horoscope 20-01-2026:

1) मेष राशि
दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है। रहन-सहन के स्तर में सुधार के प्रयास करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें ताकि बचत पर ध्यान दिया जा सके। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

2) वृष राशि
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यों में धैर्य बनाए रखें और दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल न दें। यात्रा की योजना कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है, अन्यथा विवाद बढ़ सकते हैं।

Horoscope 20-01-2026: मिथुन राशि

Horoscope 20-01-2026

आज सावधानी और सतर्कता आवश्यक है। जल्दबाजी में कोई जोखिम भरा कदम न उठाएं। नए वाहन की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान मिलेगी। पुराना लेनदेन परेशानी का कारण बन सकता है। अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।

4) कर्क राशि
दिन बेहद अनुकूल रहेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी और भाग्य का साथ रहेगा। जीवनसाथी को पदोन्नति मिल सकती है। नौकरी से जुड़ी यात्रा संभव है। पुराने लेनदेन की चिंता दूर होगी। मौज-मस्ती के कारण लापरवाही से बचें।

5) सिंह राशि
चिंताओं से भरा दिन रह सकता है, विशेषकर धन को लेकर। परिवार में विवाह प्रस्ताव तय हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें और गलत रास्ते से दूर रहें।

6) कन्या राशि
भागदौड़ वाला दिन रहेगा। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव से परेशानी होगी और जांच की आवश्यकता पड़ सकती है। अतिथि आगमन से व्यस्तता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

Horoscope 20-01-2026: तुला राशि

Horoscope 20-01-2026

दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, लेकिन शत्रुओं से भी सावधान रहें। उधार लिया धन चुकाने में परेशानी हो सकती है। दान-पुण्य के कार्यों में भाग लेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ऋण पर विचार कर सकते हैं।

8) वृश्चिक राशि
धन-धान्य में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। रुके हुए काम पूरे करने का प्रयास सफल रहेगा। कानूनी मामलों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनेगी।

9) धनु राशि
उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बनेगी। घरेलू कार्यों में लापरवाही से समस्याएं बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अवसर मिलेगा।

Horoscope 20-01-2026: मकर राशि

आवश्यक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, फिर भी परिवार को समय देंगे। संतान की पढ़ाई में लापरवाही चिंता बढ़ा सकती है। किसी मित्र से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Horoscope 20-01-2026

11) कुंभ राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में माता-पिता से संवाद आवश्यक है। अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। निवेश से पहले विशेषज्ञ सलाह लें।

12) मीन राशि
कामों में कुछ रुकावटें आएंगी, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। दिखावे से बचें, अन्यथा अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, पुरानी समस्या उभर सकती है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन