,

Trump Letter: गाजा शांति मिशन में भारत की एंट्री? ट्रंप का पीएम मोदी को खास न्योता

Trump Letter

Trump Letter: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मध्य पूर्व में शांति स्थापना की एक बड़ी पहल में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। ट्रंप ने पीएम मोदी को गाजा बोर्ड ऑफ पीस का हिस्सा बनने का न्योता भेजा है।

Trump Letter: पत्र में क्या बोले ट्रंप

Trump Letter

अपने पत्र में ट्रंप ने लिखा कि भारत जैसे जिम्मेदार और प्रभावशाली देश की भागीदारी से वैश्विक संघर्षों के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया कि वे भारत के प्रधानमंत्री को इस महत्वपूर्ण मिशन में आमंत्रित कर रहे हैं।

गाजा योजना 2025 का जिक्र

ट्रंप ने 29 सितंबर 2025 को घोषित गाजा संघर्ष समाधान योजना 2025 का उल्लेख किया, जिसमें 20 सूत्रीय रोडमैप शामिल है। उन्होंने बताया कि इस योजना को अरब देशों, इजरायल और यूरोप समेत कई वैश्विक ताकतों का समर्थन मिल चुका है।

Trump Letter: यूएन प्रस्ताव से मिली मजबूती

पत्र में यह भी बताया गया कि 17 नवंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 2803 पारित कर इस योजना का स्वागत और समर्थन किया, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय वैधता मिली।

शांति बोर्ड होगा केंद्र

ट्रंप के अनुसार इस पहल का केंद्र एक नया शांति बोर्ड होगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय संगठन और संक्रमणकालीन शासन प्रशासन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थायी शांति और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है।

यह खबर भी पढ़ें: Silver Price: 9 महीनों में चांदी बनी तीन गुना मुनाफे की मशीन, 3 लाख पहुंचा भाव

Trump Letter: भारत की भूमिका पर सबकी नजर

ट्रंप ने उम्मीद जताई कि भारत जैसे राष्ट्र के साथ मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थिर और समृद्ध विश्व का निर्माण संभव होगा। जल्द ही दुनिया के चुनिंदा नेताओं को इस वैश्विक शांति पहल में औपचारिक रूप से शामिल किया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…