,

Jamshedpur music event: मोहित चौहान का जादू,‘मशक्कली’ से ‘तुम से ही’ तक, सुरों पर झूम उठा जमशेदपुर

Jamshedpur music event

Report by: Prem Srivastav, Edit by: Priyanshi Soni

Jamshedpur music event: एक्सएलआरआई (XLRI) के मैदान में रविवार की रात संगीत, उत्साह और उल्लास से भरी रही। मौका था दो दिवसीय मैक्सी फेयर के समापन समारोह का, जहां बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहित चौहान ने अपनी जादुई आवाज से समां बांध दिया। ठंडी रात में उनके सुरों ने ऐसी गर्माहट घोली कि हजारों की भीड़ देर रात तक झूमती रही।

Jamshedpur music event: रात 10 बजे मंच पर पहुंचे मोहित, तालियों से गूंज उठा मैदान

करीब रात 10 बजे जैसे ही मोहित चौहान मंच पर आए, पूरा एक्सएलआरआई मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। उन्होंने अपने सुपरहिट गीत ‘मशक्कली’ (फिल्म: दिल्ली 6) से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सुरों का सिलसिला ऐसा चला कि हर गीत पर दर्शक खुद को रोक नहीं पाए।

Jamshedpur music event: ‘साडा हक’ और ‘नादान परिंदे’ पर दिखा युवाओं का जोश

मोहित ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ के पावरफुल गाने ‘साडा हक एथे रख’ और ‘नादान परिंदे’ गाकर युवाओं में जबरदस्त ऊर्जा भर दी। वहीं ‘कुन फाया कुन’ की रूहानी प्रस्तुति ने माहौल को भावनात्मक और सुकूनभरा बना दिया।

Jamshedpur music event

Jamshedpur music event: रोमांटिक गानों पर झूमी हजारों की भीड़

कार्यक्रम का रोमांटिक रंग तब और गहरा हो गया जब मोहित चौहान ने ‘तुम से ही’ (जब वी मेट), ‘पी लूं’ (वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई) और ‘भीगी सी भागी सी’ जैसे हिट गाने पेश किए। हर गीत पर दर्शक सुर से सुर मिलाते नजर आए और पूरा मैदान एक साथ झूमता रहा।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

Jamshedpur music event

म्यूजिकल नाइट से पूर्व मैक्सी फेयर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गई। दो दिनों तक चले इस फेयर में मास्टरशेफ जमशेदपुर, सारेगामापा (सरगम), फैंसी ड्रेस, मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर और डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया था। समापन समारोह में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यादगार रहा मैक्सी फेयर का समापन

मोहित चौहान की शानदार प्रस्तुति और दर्शकों की जबरदस्त भागीदारी के साथ एक्सएलआरआई मैक्सी फेयर का समापन यादगार बन गया। संगीत, प्रतिभा और मनोरंजन से भरपूर यह शाम जमशेदपुरवासियों के लिए लंबे समय तक यादों में बनी रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें: Kairav Gandhi missing case: कैरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी हेतु जमशेदपुर एकजुट

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण