Nawada Bike Stunt: नवादा प्रशासन ने दिखाई सख्ती, बाइक स्टंट करने पर भारी जुर्माना लगाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nawada Bike Stunt

Reporter: Rishav Kumar, Edit By: Mohit Jain

Nawada Bike Stunt: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में डबलू चौधरी, निवासी अंदर बाजार मुस्लिम टोला, नवादा, द्वारा सार्वजनिक सड़क पर दोपहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

Nawada Bike Stunt: वीडियो का सत्यापन और आरोपी की पहचान

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कादिरगंज थाना ने वायरल वीडियो का सत्यापन किया। जांच में स्टंट करते युवक और वाहन (BR02BX4301) की पहचान की गई।

Nawada Bike Stunt

मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना

जिला परिवहन अधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 199(a), 184 और 194(d) के तहत कुल ₹31,000/- का जुर्माना डबलू चौधरी पर लगाया। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा न करने की शपथ ली।

Nawada Bike Stunt

जिला प्रशासन का संदेश

जिला प्रशासन ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और इस प्रकार के खतरनाक स्टंट अथवा लापरवाह वाहन संचालन से पूरी तरह बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और युवाओं को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में