,

Taj Mahal Crowd: मुफ्त एंट्री ने बढ़ाई मुश्किल, ताजमहल में अव्यवस्था का आलम, 1 KM लंबी लाइन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Taj Mahal Crowd

Taj Mahal Crowd: ताजमहल में शाहजहां के 371वें उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार को अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क होने और मुख्य मकबरे (रौज़ा) के दीदार की चाह में हजारों पर्यटक ताजमहल पहुंचे।

दोपहर 2 बजे खुलते ही उमड़े हजारों लोग

आमतौर पर शुक्रवार को ताजमहल केवल नमाजियों के लिए खुलता है, लेकिन उर्स के चलते दोपहर 2 बजे से आम पर्यटकों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश खुलते ही पश्चिमी गेट की ओर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा।

Taj Mahal Crowd

पश्चिमी गेट पर 1 किलोमीटर लंबी लाइन

पश्चिमी गेट पर हालात ऐसे बने कि करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। घंटों इंतजार के चलते कई पर्यटक थककर जमीन पर बैठ गए, जबकि कुछ लोग बिना प्रवेश किए ही लौट गए।

लंबा इंतजार, नियमों की अनदेखी

भीड़ और थकान से परेशान कई पर्यटक निर्धारित एग्जिट गेट का उपयोग करने के बजाय ताज परिसर की बाउंड्री फांदकर बाहर निकलते नजर आए। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए।

भीड़ नियंत्रित करने में जुटी सीआईएसएफ

हालात को संभालने के लिए सीआईएसएफ को कई बार प्रवेश रोक-रोक कर कराना पड़ा। अत्यधिक भीड़ होने पर गेट अस्थायी रूप से बंद किए गए, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई।

Taj Mahal Crowd

पूर्वी गेट रहा लगभग खाली

जहां पश्चिमी गेट पर भारी भीड़ रही, वहीं पूर्वी गेट लगभग खाली नजर आया। न वहां लंबी लाइन लगी और न ही खास आवाजाही दिखाई दी।

खोई बच्ची को पुलिस ने सकुशल मिलाया

भीड़ के बीच अपने माता-पिता से बिछड़ी डेढ़ साल की बच्ची को ताज सुरक्षा पुलिस ने सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। बच्ची सादाबाद से अपने माता-पिता के साथ आई थी।

Taj Mahal Crowd

प्रशासन अलर्ट, हालात पर नजर

उर्स के दूसरे दिन धार्मिक माहौल के बीच प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर