,

Illegal Sand Transportation: डबरा में रेत माफिया पर शिकंजा, ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Illegal Sand Transportation

Illegal Sand Transportation: ग्वालियर जिले में अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर भितरवार एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने सांखनी रेत नाका और देवरी कांक्षा चेक पॉइंट पर वाहनों की सघन जांच की।

Illegal Sand Transportation: ओवरलोड वाहनों से वसूला गया जुर्माना

जांच के दौरान तय सीमा से अधिक रेत का परिवहन कर रहे कई वाहन पकड़े गए। ओवरलोड पाए गए वाहनों से कुल 4000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Illegal Sand Transportation

कलेक्टर के आदेशों का हो रहा था उल्लंघन

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद रेत परिवहन में पट्टों का उपयोग किया जा रहा था। कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पट्टों के साथ ओवरलोड रेत ले जाती पाई गईं, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।

Illegal Sand Transportation: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उतरवाए गए पट्टे

एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया और नायब तहसीलदार हरनाम सिंह की मौजूदगी में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पट्टे उतरवाए गए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि आगे से बिना पट्टों के ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाई जाए, ताकि क्षमता से अधिक रेत भरने पर रोक लग सके।

Illegal Sand Transportation

रेत घाटों का भी किया गया निरीक्षण

कार्रवाई के दौरान टीम ने लोहारी घाट, बसई घाट, मोहनगढ़ और पलायछा घाट का भी निरीक्षण किया। इन स्थानों पर अवैध रेत खनन की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में ओवरलोड वाहन या अवैध खनन पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…