,

Murena : सदर बाजार में हाथ ठेला विवाद: व्यापारी धरने पर, बाजार बंद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Murena

Report: Pratap Bhagel

हनुमान चौराहे पर व्यापारियों का धरना

Murena : सदर बाजार के व्यापारियों ने हाथ ठेला वालों से विवाद के चलते हनुमान चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरने पर बैठ गए और अपने साथ आटा, चावल और पानी लेकर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि हाथ ठेला वालों को हटाने तक बाजार बंद रहेगा।

हाथ ठेला हटाने की जिद पर अड़े व्यापारी

Murena सदर बाजार एसोसिएशन के संरक्षक रविन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि उनकी लड़ाई पुलिस या जिला प्रशासन से नहीं, बल्कि नगर निगम की व्यवस्थाओं से है। पिछले दो वर्षों से अधिकारियों द्वारा हाथ ठेला हटाने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारी इस मुद्दे पर पूरी तरह अड़े हैं और हाथ ठेला हटने तक बाजार बंद रखने की चेतावनी दे रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

Murena नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम और सीएसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी व्यापारियों और ठेले वालों के बीच मध्यस्थता करने के प्रयास में जुटे हैं। प्रशासन ने कहा कि स्थिति को जल्द शांत करने के लिए वार्ता जारी रहेगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Report: Anuppur : वन विभाग कर्मचारी पर अवैध वसूली और मोबाइल तोड़ने का आरोप, प्रदर्शनकारियों ने जताया आक्रोश

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का