,

Neemuch : मकान निर्माण विवाद में चचेरे भाई की फावड़े से हत्या, ग्रामीणों का चक्काजाम

Neemuch

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मौके पर हुई युवक की मौत

Neemuch मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सरवानिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामनिया में गुरुवार को मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चचेरे भाई ने पवन बारेट पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीने पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

Neemuch मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने समय पर सख्त कार्रवाई नहीं की। इसी के विरोध में शुक्रवार को परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया को ज्ञापन सौंपा। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।

शव लेने से इनकार, सड़क जाम कर जताया आक्रोश

Neemuch पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और न्याय की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर नीमच-चित्तौड़गढ़-मनासा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आरोप है कि मृतक पवन बारेट के साथ चचेरे भाई मुकेश बारेट, उसके बेटे पियूष बारेट और शंकरलाल ने मारपीट की थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Read this: Indore : मध्य प्रदेश में शुद्ध पेयजल को लेकर एनजीटी सख्त, राज्यभर में निगरानी के आदेश

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…