,

Education crisis in Bokaro: बीएस सिटी कॉलेज पर बंद होने का खतरा

Education crisis in Bokaro

Report- Sanjeev Kumar

Education crisis in Bokaro: झारखंड की शैक्षणिक राजधानी कहे जाने वाले बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-6 स्थित बीएस सिटी कॉलेज पर बंद होने का खतरा गहराता जा रहा है। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन की ओर से कॉलेज की जमीन का लीज नवीनीकरण नहीं कराने और करीब 10 करोड़ रुपये का बकाया शुल्क जमा नहीं होने के कारण कॉलेज का लीज रद्द कर दिया गया है। वर्तमान में कॉलेज का संचालन बीएसएल प्रबंधन की अनुकंपा पर निर्भर बताया जा रहा है।

Education crisis in Bokaro:

बीएस सिटी कॉलेज बोकारो जिले का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित कॉलेज है। इसकी स्थापना वर्ष 1970 में हुई थी। प्रारंभ में यह सेक्टर-1 में संचालित होता था, बाद में बीएसएल द्वारा लीज पर दी गई भूमि पर सेक्टर-6 में इसकी स्थापना की गई। कॉलेज लगभग 20 एकड़ भूमि पर स्थापित है और यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन सहित स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। वर्तमान में कॉलेज में करीब 2500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

Education crisis in Bokaro:

Education crisis in Bokaro:

कॉलेज बंद होने की स्थिति में सबसे अधिक असर गरीब, हरिजन, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों पर पड़ेगा। सरकारी कॉलेज होने के कारण यहां कम शुल्क में शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है, साथ ही छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी मौजूद है। कॉलेज में पढ़ने वाली एक आदिवासी छात्रा ने बताया कि यह कॉलेज उनके जैसे छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “मैं खुद सेल कर्मचारी की पुत्री हूं और मेरे साथ कई ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र यहां पढ़ने आते हैं। बोकारो स्टील को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि हमारी शिक्षा निरंतर जारी रह सके।”

यह खबर भी पढ़ें: Jamshedpur News: उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे के अपहरण की आशंका, इंडोनेशिया नंबर से फिरौती की धमकी

Education crisis in Bokaro: वहीं कॉलेज के कर्मियों का कहना है कि लीज रद्द होने से संबंधित पत्र मिलने के बाद इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री, राज्यपाल और विश्वविद्यालय प्रबंधन को दे दी गई है। कॉलेज की ओर से एक कमेटी भी गठित की गई थी, लेकिन इसके बावजूद लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं। कर्मियों की मांग है कि जिस प्रकार अन्य सरकारी विभागों को भूमि उपलब्ध कराई गई है, उसी तरह एक सरकारी कॉलेज को भी निःशुल्क जमीन दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि अगर कॉलेज बंद होता है तो कर्मचारियों और छात्रों दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

इस पूरे मामले पर बोकारो स्टील के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि वर्ष 2008 में 22 एकड़ जमीन का लीज समाप्त हो चुका है और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। इसके अलावा लगभग 10 करोड़ रुपये का बकाया भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला सीधे तौर पर बोकारो स्टील से संबंधित नहीं है, बल्कि टाउनशिप मुख्यालय और सेल बोर्ड के स्तर पर इसका निर्णय लिया जाता है।

अब देखना यह है कि राज्य सरकार, विश्वविद्यालय प्रशासन और सेल प्रबंधन इस दिशा में क्या कदम उठाते हैं। यदि समय रहते समाधान नहीं निकला, तो बीएस सिटी कॉलेज के साथ-साथ हजारों छात्रों का भविष्य भी संकट में पड़ सकता है।

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण