,

Horoscope 16-01-2026: जानिए आज का राशिफल

Horoscope 16-01-2026:

१. मेष राशि
आज का दिन सतर्कता का संकेत दे रहा है। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। पिता से कार्य संबंधी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चिंता बढ़ा सकता है। मन की कोई अभिलाषा पूर्ण होने के योग हैं। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। संतान से किया गया वादा निभाना आवश्यक होगा।

Horoscope 13-01-202:वृष राशि

दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। संतान की इच्छाएं पूरी होंगी और नए वाहन की योजना बनेगी। अहंकार से बचें, अन्यथा भविष्य में कठिनाई हो सकती है।

Horoscope 16-01-2026

३. मिथुन राशि
कला और कौशल में निखार आएगा। किसी सहयोगी की बात मन को विचलित कर सकती है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं, संवाद से समाधान निकालें। पुराने मित्र से भेंट होगी, लेकिन बहस से बचें।

४. कर्क राशि
आय में वृद्धि के संकेत हैं, हालांकि भागदौड़ अधिक रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। मनचाहा परिणाम मिलने से संतोष रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। सामाजिक मेल-मिलाप और स्वादिष्ट भोजन का अवसर मिलेगा।

Horoscope 16-01-2026

५. सिंह राशि
सहयोग की भावना प्रबल रहेगी। सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है। पड़ोस से जुड़े विवाद में मौन रखना हितकर रहेगा, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान से किया गया वचन समय पर पूरा करें।

६. कन्या राशि
विरोधियों से सावधानी बरतनी होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। मानसिक तनाव में पिता की सलाह लाभदायक रहेगी। व्यवसाय में किए गए बदलाव सकारात्मक परिणाम देंगे। किसी पर अंधविश्वास नुकसानदायक हो सकता है।

Horoscope 13-01-2026: तुला राशि

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। जिम्मेदारियों को समय पर निभाने का प्रयास करेंगे। मनोरंजन से जुड़ा कार्यक्रम हो सकता है। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें।

Horoscope 16-01-202

८. वृश्चिक राशि
समस्याओं से राहत मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत से सुलझेगी। संतान को बाहर नौकरी का अवसर मिल सकता है। नए घर से जुड़ा कार्य शुरू हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

९. धनु राशि
लाभ के योग हैं। कार्यों को टालने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। व्यापार के लिए ऋण आवेदन संभव है। संपत्ति से जुड़ी डील में सावधानी रखें। धन उधार देने से बचें।

१०. मकर राशि
अचानक लाभ मिलने की संभावना है। पुरानी गलतियों से सीख लेना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में बिना जांच किसी पर भरोसा न करें। लंबित सौदों को सोच-समझकर अंतिम रूप दें। संपत्ति खरीदने के योग हैं। परिवार के वरिष्ठजनों के साथ समय बितेगा।

११. कुंभ राशि
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे, लेकिन संयम रखें। वैवाहिक जीवन में संतुलन जरूरी है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Gyan Yug Diwas 2026 का शुभारंभ; वैदिक ज्ञान से चेतना, विज्ञान के साथ मिलकर विश्व शांति की ओर

१२. मीन राशि
दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में मधुर वाणी रखें, अन्यथा पारिवारिक विवाद हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को आयोजनों में भागीदारी मिलेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। सहयोग और सामंजस्य की भावना प्रबल रहेगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक