,

Wild Elephant in Korba: धान खरीदी केंद्र में पहुंचा हाथी,ग्रामीणों और कर्मचारियों में दहशत

Wild Elephant in Korba

Reporter: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain

Wild Elephant in Korba: कोरबा जिले के कुदमुरा रेंज अंतर्गत चचिया धान खरीदी केंद्र में मंगलवार देर रात एक दंतैल हाथी के पहुंचने से इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया। हाथी के अचानक धान खरीदी केंद्र में घुस आने से वहां मौजूद कर्मचारी और आसपास के ग्रामीण सहम गए।

Wild Elephant in Korba: रात 11 बजे केंद्र में घुसा हाथी, धान खाने लगा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंतैल हाथी रात करीब 11 बजे धान खरीदी केंद्र पहुंचा। हाथी ने वहां रखी बोरियों में से धान निकालकर खाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद हाथी दो बोरी धान उठाकर जंगल की ओर ले गया।

Wild Elephant in Korba

कर्मचारियों में अफरा-तफरी, धान बचाने की कोशिश

हाथी के आने की सूचना मिलते ही धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी दहशत में आ गए। इसके बावजूद कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए शोर मचाकर और सुरक्षित दूरी से हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया, ताकि और नुकसान न हो सके। हालांकि हाथी के आक्रामक होने की आशंका के चलते किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

वन क्षेत्र से सटे इलाकों में बढ़ा खतरा

बताया जा रहा है कि चचिया धान खरीदी केंद्र वन क्षेत्र के नजदीक स्थित है, जिस कारण जंगली हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और रात के समय सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Wild Elephant in Korba

Wild Elephant in Korba: वन विभाग को दी गई सूचना

घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों और कर्मचारियों ने मांग की है कि हाथियों की आवाजाही को देखते हुए धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…