Gorakhpur Temple: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति पर चढ़ाई खिचड़ी, प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gorakhpur Temple

By: Vandana Rawat

Gorakhpur Temple: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की।

Gorakhpur Temple

Gorakhpur Temple: समाधि स्थल पर नमन और मकर संक्रांति का महत्व

Gorakhpur Temple

गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज और दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की समाधि पर मत्था टेका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता में मकर संक्रांति की बधाई दी और इस पर्व के धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व को समझाया।

Gorakhpur Temple

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें प्रातः 4 बजे गोरखनाथ मंदिर की विशिष्ट पूजा संपन्न होने के बाद भगवान गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी अर्पित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर गोरखपुर में लाखों श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को भक्ति-अर्पित खिचड़ी चढ़ा रहे हैं, वहीं प्रयागराज में भी लाखों श्रद्धालु, कल्पवासी और पूज्य संतजन संगम की धरती पर उपस्थित होकर न केवल अपनी साधना में रत हैं, बल्कि भगवान बेनीमाधव, भगवान प्रयागराज और मां गंगा, मां जमुना, मां सरस्वती के सानिध्य में आस्था की पवित्र डुबकी लगा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Malpura News: दिनदहाड़े चोरों का दुस्साहस, मलपुरा में रिटायर्ड सूबेदार के घर लाखों की चोरी

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक