,

Stock Market Holiday: जानिए 15 जनवरी को ट्रेडिंग क्यों नहीं होगी ?

Stock Market Holiday

Stock Market Holiday: आज 15 जनवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर आज किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के कारण राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, इसी वजह से शेयर बाजार में भी छुट्टी रखी गई है। बीएसई और एनएसई ने इस संबंध में आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है।

Stock Market Holiday

Stock Market Holiday: किन सेगमेंट में नहीं होगी ट्रेडिंग

बीएसई ने अपने सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि आज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके साथ ही जिन इक्विटी डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी 15 जनवरी 2026 को तय थी, उनकी एक्सपायरी अब एक दिन पहले यानी 14 जनवरी 2026 को कर दी गई है। एनएसई ने भी कैपिटल मार्केट और एफएंडओ सेगमेंट में ट्रेडिंग हॉलिडे की घोषणा की है।

पहले सेटलमेंट हॉलिडे, बाद में ट्रेडिंग भी रोकी गई

पिछले सप्ताह तक 15 जनवरी को केवल सेटलमेंट हॉलिडे बताया गया था, जिससे संकेत मिल रहे थे कि ट्रेडिंग सामान्य रहेगी। लेकिन महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश और बैंकों के बंद रहने के कारण क्लियरिंग और सेटलमेंट की प्रक्रिया प्रभावित होती। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सचेंजों ने अपना फैसला बदलते हुए पूरे दिन की ट्रेडिंग रोकने का निर्णय लिया।

Stock Market Holiday

Stock Market Holiday: 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग छुट्टियां

इस नई छुट्टी के साथ साल 2026 में शेयर बाजारों में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे हो जाएंगे, जिनमें शनिवार और रविवार शामिल नहीं हैं। अगली बड़ी छुट्टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर रहेगी। इसके अलावा होली, रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, महाराष्ट्र दिवस, बकरीद, गणेश चतुर्थी, दशहरा, दिवाली, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस पर भी बाजार बंद रहेंगे।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…