,

Indore Chinese Manja Incident: चाइनीज मांझा बना जानलेवा, भंवरकुआ क्षेत्र में युवक गंभीर रूप से घायल

Indore Chinese Manja Incident

Report by: Devendra Jaiswal, Edit by : Priyanshi Soni

Indore Chinese Manja Incident: इंदौर में चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध और लगातार चल रहे पुलिस अभियान के बावजूद इससे जुड़ी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भंवरकुआ थाना क्षेत्र के तीन इमली इलाके का है, जहां चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Indore Chinese Manja Incident

Indore Chinese Manja Incident: युवक के गले में अचानक से फंसा चाइनीज मांझा

जानकारी के मुताबिक, सड़क से गुजर रहे युवक के गले में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे उसका गला कट गया और वह मौके पर ही सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल घायल युवक को संभाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

Indore Chinese Manja Incident: कार्रवाई कर रही पुलिस

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चाइनीज मांझे की खतरनाक हकीकत साफ नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भंवरकुआ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि चाइनीज मांझा कहां से आया और इसके इस्तेमाल या बिक्री में कौन लोग शामिल हैं। इधर, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से आमजन में डर और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें: Chinese Manja Seizure Katni: जानलेवा चाइनीज मांझा पर कटनी पुलिस की सख्ती, दुकानों में सघन तलाशी

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…