,

Chinese Manja Seizure Katni: जानलेवा चाइनीज मांझा पर कटनी पुलिस की सख्ती, दुकानों में सघन तलाशी

Chinese Manja Seizure Katni

Report by: Amit Yadav, Edit by: Priyanshi Soni

Chinese Manja Seizure Katni: कटनी पुलिस ने शहर और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण करते हुए पतंग दुकानों, जनरल स्टोर्स और अन्य संभावित स्थानों पर तलाशी ली। दुकानों में रखे सामान की जांच कर पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चाइनीज मांझा का विक्रय, भंडारण या उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। भविष्य में पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Chinese Manja Seizure Katni: जानलेवा खतरा

धातु और केमिकल से बने चाइनीज मांझा राहगीरों, वाहन चालकों, बच्चों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। पहले की घटनाओं में इससे गंभीर चोटें और मौतें भी हुई हैं।

Chinese Manja Seizure Katni: जनता से अपील

Chinese Manja Seizure Katni

पुलिस ने नागरिकों से कहा कि वे स्वयं और अपने बच्चों को चाइनीज मांझा से दूर रखें और यदि कहीं इसके विक्रय या भंडारण की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। पुलिस का यह अभियान जन सुरक्षा को सुनिश्चित करने और जानलेवा चाइनीज मांझा के खतरे को रोकने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Makar Sankranti Narmadapuram: नर्मदा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी, स्नान-दान से घाटों पर बना भक्तिमय माहौल

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…