,

Extortion Attack in Katihar: सुनार पर जानलेवा हमला, रंगदारी नहीं देने पर अपराधी ने किया वार, जांच में जुटी पुलिस

Extortion Attack in Katihar

Report by: Ratan Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Extortion Attack in Katihar: कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में रंगदारी को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंदूलाल स्कूल के पास स्थित धीरज ज्वेलर्स में रंगदारी नहीं देने पर एक युवक ने दुकानदार पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब दुकान मालिक धीरज अपनी दुकान पर बैठे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, एक युवक दुकान पर पहुंचा और धीरज से रंगदारी की मांग करने लगा। धीरज द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी बौखला गया और उसने दुकानदार के सिर और चेहरे पर कई बार धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे और हमलावर को पकड़ लिया।

Extortion Attack in Katihar

Extortion Attack in Katihar: स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

गुस्साए लोगों ने आरोपी को काबू में लेकर पहले पकड़ा और बाद में नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान नया टोला निवासी बाजवा के रूप में हुई है, जो स्थानीय लोगों के अनुसार नशे का आदी है और अक्सर स्मैक के नशे में रहता है।

Extortion Attack in Katihar: घायल ज्वेलर्स का इलाज जारी

हमले में घायल धीरज को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि धीरज के चेहरे पर कई गहरे जख्म आए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Extortion Attack in Katihar: पुलिस जांच में जुटी, व्यापारियों में दहशत

नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद बड़ा बाजार इलाके में व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Panchkula Cricket Betting Bust: क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख रुपये नकद बरामद

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…