,

Gwalior Illegal Mining: अवैध मिट्टी-रेत खनन पर प्रशासन की नाकामी, माइनिंग-राजस्व टीम की कार्रवाई

Gwalior Illegal Mining

Report by: Santosh Sarbaghi, Edit by: Priyanshi Soni

Gwalior Illegal Mining: ग्वालियर जिले के हरिपुर क्षेत्र में अवैध मिट्टी और रेत के खनन एवं परिवहन की घटनाएँ लगातार जारी हैं। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों और कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में माफियाराज बरकरार है। मंगलवार को माइनिंग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हरिपुर क्षेत्र में दबिश दी, जहाँ दो एलएनटी मशीनें अवैध उत्खनन करते हुए मिलीं। इस खनन ने आसपास के हरे-भरे पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुँचाया।

Gwalior Illegal Mining: कार्यवाही मीडिया के सामने संदिग्ध

हालांकि मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने मीडिया के सामने अपनी कार्रवाई को जांच बताकर पेश किया और कहा कि खनन यहां परमिशन के साथ हो रहा है। मीडिया के सवालों से बचते हुए अधिकारी अपनी गाड़ियों में बैठकर वहां से चले गए।

Gwalior Illegal Mining

Gwalior Illegal Mining: अधिकारियों की भूमिका पर उठे सवाल

मौके पर मौजूद माइनिंग इंस्पेक्टर और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मीडिया के सामने स्पष्ट जवाब नहीं दिए। दोनों अधिकारी एक-दूसरे को कार्रवाई की जिम्मेदारी डालते नजर आए और मीडिया से दूरी बनाए रखी। सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक अमला लगभग एक घंटे पहले ही मशीनों को बंद करा चुका था, लेकिन मीडिया के पहुंचते ही इसे “जांच” बताकर अधिकारियों ने वहां से निकलना उचित समझा।

Gwalior Illegal Mining: ग्रामीणों और पर्यावरण के लिए खतरा

अवैध खनन से क्षेत्र का प्राकृतिक वातावरण खतरे में है और ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद अधिकारियों की कार्रवाई संदिग्ध बनी हुई है। प्रशासन की यह कार्रवाई न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि कानून और व्यवस्था के लिए भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह खबर भी पढ़ें: Indore Fire Incident: रेलवे स्टेशन के पास गोलू ट्रेवल्स की बस में लगी आग, मचा हड़कंप

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…