,

Dehli : गणतंत्र दिवस की तैयारियों का असर: 6 दिन तक दिल्ली का हवाई क्षेत्र बंद, सैकड़ों उड़ानें होंगी प्रभावित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dehli

सुरक्षा कारणों से तय समय पर एयरस्पेस रहेगा बंद
Dehli : गणतंत्र दिवस परेड और उससे जुड़ी रिहर्सल के मद्देनजर दिल्ली के हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जारी NOTAM के अनुसार 21 जनवरी से अगले 6 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक दिल्ली के ऊपर उड़ानों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह कदम परेड, फ्लाईपास्ट और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

600 से अधिक उड़ानों पर पड़ेगा असर
Dehli एविएशन विश्लेषण एजेंसियों के मुताबिक, इस अस्थायी बंदी के चलते 600 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यह समय दिल्ली एयरपोर्ट का सबसे व्यस्त समय माना जाता है, जब देश-विदेश की कनेक्टिंग फ्लाइट्स का दबाव रहता है। उड़ानों के समय में बदलाव, देरी या वैकल्पिक रूट अपनाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
Dehli यात्रियों को सलाह दी गई है कि यदि उनकी उड़ान 21 जनवरी से तय अवधि के दौरान दिल्ली से आने-जाने वाली है, तो वे पहले से अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट रखें ताकि किसी भी बदलाव की सूचना समय पर मिल सके। यदि उड़ान रद्द होती है, तो एयरलाइंस आमतौर पर वैकल्पिक उड़ान या रिफंड की सुविधा देती हैं। मौसम में कोहरे की संभावना को देखते हुए यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Read this: Gorakhpur 13 January : चौंकाने वाला मामला, दो बेटियों के पिता ने कराया जेंडर चेंज, पत्नी का आरोप—जिंदगी बनी यातना

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों