Gorakhpur 13 January : चौंकाने वाला मामला, दो बेटियों के पिता ने कराया जेंडर चेंज, पत्नी का आरोप—जिंदगी बनी यातना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
gorakhpur

शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना की कहानी
gorakhpur बांसगांव क्षेत्र से सामने आए इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। 24 वर्षीय महिला का आरोप है कि वर्ष 2016 में उसकी शादी धूमधाम से हुई थी। शुरुआती कुछ दिन सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति का व्यवहार बदल गया और वह मारपीट व मानसिक प्रताड़ना करने लगा। इस दौरान महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया, जिनकी उम्र वर्तमान में 7 वर्ष और 1 वर्ष बताई जा रही है। बेटियां होने के कारण ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग और उत्पीड़न और बढ़ गया।

जेंडर चेंज का खुलासा और गंभीर आरोप
gorakhpur महिला के अनुसार, पारिवारिक विवाद के बाद वह कुछ समय मायके में रही और फिर मध्यस्थता के जरिए 2024 में दोबारा ससुराल लौटी। वहीं उसे एक पर्चे से पता चला कि उसके पति ने दिल्ली के एक निजी क्लिनिक में जेंडर चेंज सर्जरी कराई है। महिला का आरोप है कि पति ने कोर्ट में गलत जानकारी देकर खुद को बचाने की कोशिश की और फिर उसे व बच्चों को किराए के मकान में रखा। वहां पति द्वारा जबरन गलत कामों का दबाव बनाया गया, विरोध करने पर मारपीट की गई और नशीली दवाएं देकर गंभीर अत्याचार किए गए।

कोर्ट की शरण में पत्नी, हर्जाने की मांग
gorakhpur पीड़िता का कहना है कि पति एक निजी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है और उसकी गाड़ी भी टैक्सी में चलती है। महिला ने पति और अन्य लोगों पर धोखा, क्रूरता और अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाए हैं। अब वह कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपनी दोनों बेटियों के भरण-पोषण और हर्जाने की मांग कर रही है। वहीं पति की ओर से भी अलग प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read this: Muzaffarnagar: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन