,

WPL 2026 Update: ऑरेंज बनाम पर्पल कैप की रेस तेज, सोफी और नंदिनी सबसे आगे

- Advertisement -
Ad imageAd image
WPL 2026 Update

WPL 2026 Update: टूर्नामेंट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत में ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। हैरिस ने 40 गेंदों पर 85 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि मंधाना ने 32 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए।

इस मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जबकि पर्पल कैप पर दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का कब्जा बरकरार है।

WPL 2026 Update: ऑरेंज कैप: सोफी डिवाइन नंबर-1 पर कायम

WPL 2026 Update

ऑरेंज कैप की बात करें तो गुजरात जायंट्स की स्टार बल्लेबाज सोफी डिवाइन इस समय टॉप पर चल रही हैं। उन्होंने अब तक 2 मैचों में 66.50 की औसत से 133 रन बनाए हैं।

दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स की ही एश्ले गार्डनर मौजूद हैं, जिन्होंने अब तक 114 रन बनाए हैं। वहीं RCB की ग्रेस हैरिस 110 रनों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। ये तीनों बल्लेबाज अब तक WPL 2026 में 100 से ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा फोएब लिचफील्ड 98 रन बनाकर चौथे और लिजेल ली 96 रन के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

WPL 2026 Update: पर्पल कैप-नंदिनी शर्मा का जलवा बरकरार

WPL 2026 Update

पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज नंदिनी शर्मा सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 7 विकेट चटकाए हैं और फिलहाल पर्पल कैप पर उनका कब्जा है।

RCB की नादिने डी क्लार्क 2 मैचों में 6 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर और निकोला केरी ने 5-5 विकेट लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। सोफी डिवाइन 4 विकेट के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

WPL 2026 Update: अगला मुकाबला- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

WPL 2026 के चौथे सीजन में सभी टीमों ने अब तक 2-2 मुकाबले खेल लिए हैं। पांचवां मैच 12 जनवरी को खेला गया, जिसमें RCB ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाए थे। जवाब में RCB ने यह लक्ष्य सिर्फ 12.1 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें: IND vs NZ ODI Series: चोट के चलते टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वॉशिंगटन सुंदर आउट! इस खिलाड़ी को मिली जगह

अब टूर्नामेंट का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा, जहां ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस