दिल्ली: तबले की थाप के जादूगर मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। सोमवार को उन्होंने अंतिम संास ली, उस्ताद 73 वर्ष के थे और वह पिछले 1 हफ्ते से हॉस्पिटल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उनको फेफड़े से संबंधित जटिल बीमारी ने घेर रखा था। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था।
1951 में हुआ था जन्म
प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र जाकिर हुसैन का जन्म नौ मार्च 1951 को हुआ था। उन्हें उनकी पीढ़ी के सबसे महान तबला वादकों में माना जाता है। उनके परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला और उनकी बेटियां अनीशा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी हैं।
तीन ग्रेमी अवॉर्ड जीते
उस्ताद जाहिर हुसैन ने 62 साल तक तबला वादन किया। इस विद्या में संगीत का सबसे बड़ा अवॉर्ड ग्रेमी अवॉर्ड उन्होंने जीता, उन्होंने तीन ग्रेमी अवार्ड जीते बता दें कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने महज 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह दुनिया भर के अनगिनत संगीत प्रेमियों द्वारा संजोई गई एक असाधारण विरासत छोड़ गए हैं, जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक बना रहेगा। हुसैन के निधन के बारे में जानकारी मिलते ही मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।
#WATCH | #ZakirHussain, one of the world’s most transcendent musicians, has passed away at the age of 73. Glimpses of his performances.
— ANI (@ANI) December 16, 2024
(Visuals – ANI Archive) pic.twitter.com/dYwiVGfdS0





